छत्तीसगढ़

प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी…. खेत में मिली लाश

कांकेर जिले में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली है। प्रेमिका की सगाई के दूसरे दिन दोनों ने खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया था। दरअसल, प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से हो रही थी। जिसको लेकर दोनों काफी परेशान थे। यह पूरा मामला कांकेर के गुड़ाबेड़ा गांव का बताया जा रहा है।

बता दें, प्रेमी 20 साल का था। लेकिन उसकी प्रेमिका नाबालिग लड़की थी। दोनों काफी समय से साथ रहना चाहते थे। लेकिन नाबालिग लड़की की शादी किसी और लड़के से करवाई जा रही थी। ये बात प्रेमी को रास नहीं आई और दोनों ने जहर खाकर आत्यहत्या कर ली। जिसके बाद दोनों की लाश खेतों में मिली है।

जानकारी के मुताबकि, लड़की का अफेयर गांव के लड़के के साथ चल रहा था। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि, सगाई के बाद अपने आशिक के साथ भाग जाएगी। हालांकि सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले काफी समय तक खोजते रहे, लेकिन पूरा रात दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

प्रेमिका की सगाई होने के बाद दोनों रात के अंधेरे में खेत की तरफ गए और जहर खा लिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पता चल पाया है। इस दौरान लड़के की सांस तो चल रही थी। लेकिन लड़की की जान जा चुकी थी। वहीं प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button