देश

देखें वीडियो : प्रियंका गांधी ने लगाई दौड़, बेटी मिराया का भी मामा राहुल संग दिखा जुदा अंदाज

(शशि कोन्हेर) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने फुल कलेवर पर है और रोज ही वहां से कोई ना कोई रंग सामने आ रहा है, आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ नाम दिया गया है, आज यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं  शामिल हैं।


राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 96वां दिन है। वहीं Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती हुईं दिख रही हैं।
कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं ये देखकर कार्यकर्ताओं को जोश देखने लायक था और वो भी पूरे जोश में प्रियंका का साथ देते दिखे।

यात्रा में मिराया मां प्रियंका, पिता रॉबर्ट वाड्रा और मामा राहुल गांधी के साथ नजर आईं गौर हो कि राबर्ट और प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं मियारा छोटी हैं जबकि बेटा रेहान बड़ा है।

प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान के बूंदी जिले से पार्टी की सोमवार को एक बार फिर शुरू हुई राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।


फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी होगी
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना सहित पांच दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button