छत्तीसगढ़

1अप्रैल को नहीं आएगी महतारी वंदन योजना की राशि,यह कारण आया सामने..

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए हर महीने मिलने हैं। इस योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने इसका कारण, वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है।

मार्च में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। अब रुपए देने की तारीख में बदलाव किया गया है। शनिवार को जब रायपुर के कांदुल में CM साय भाजपा के विजय बूथ अभियान में शामिल हुए तब उन्होंने इसकी जानकारी दी।

सीएम ने कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्‌टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान” का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है. उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button