छत्तीसगढ़

न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन, महिलाओं का हुआ सम्मान

(भूपेंद्र सिंह राठौर):  न्यू होराईजन डेन्टल कालेज एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट सकरी में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।उपस्थित अतिथियों ने कॉलेज की फेकल्टी महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

न्यू होराईजन डेन्टल कालेज एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट सकरी में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका सत्यभामा अवस्थी, जिनोलजीक रश्मि शर्मा, एएसपी दीपमाला कश्यप प्रमुख वक्ता के रूप में यहां मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यर्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।इसके बाद उपस्थित अतिथियों का शॉल श्रीफल और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया। कालेज के सचिव डॉ राजकुमार खेत्रपाल ने स्वागत भाषण दिया,और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालेज की सभी फेकल्टी द्वारा इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस बार भी अलग अलग थीम के माध्यम से इसे सेलिब्रेट किया गया।

  समाजसेवी सत्यभामा अवस्थी ने महिला सशक्तीकरण पर कहा कि प्रत्येक नारी में असीमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं, जरूरत है उन्हें प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। उन्होंने कहा कि समाज के दो पंख हैं, एक स्त्री व दूसरा पुरुष। यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज और राष्ट्र का विकास होगा। वही एएसपी दीपमाला कश्यप ने उपस्थित लोगों को पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभिव्यक्ति एप, डायल 112 और साईबर क्राईम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वही गायनोलॉजिस्त डॉ रश्मि शर्मा ने महिला सम्बंधित बीमारियों पर अपनी बातें रखी।

इस दौरान डीन डॉ. राणा वर्गीस ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंटकर जहां स्वागत किया। वही मौजूद सभी लोगो को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार वक़्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कालेज के फैकल्टी, स्टाफ,छात्र छात्राएं सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button