देश

मानसून सत्र : पेपर लीक मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा….राहुल गांधी ने कहा – गंभीर मुद्दा हैं

आज से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई है, सदन में पेपर लीक के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक गंभीर मुद्दा है। परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी हुई है।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने पेपर लीक में रिकॉर्ड बनाया है। वहीं स्पीकर ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है। पिछली सरकारों में भी पेपर लीक हुए।

संसद के मॉनसून सत्र में लोकसभा में नीट का मुद्दा एक बार फिर से नीट पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर से उठा है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक के मुद्दे पर जवाब दे रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि मुझे किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

Related Articles

Back to top button