देश

बिहार में फिर नीतीशे सरकार.. तेजस्वी के साथ शपथग्रहण की

(शशि कोन्हेर) : पटना – नीतीश कुमार ने आज महागठबंधन की नई सरकार का मुख्यमंत्री पद संभाला है। आज दोपहर 2 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी शपथ ग्रहण किया है।

नीतीश कुमार की इस सरकार के मंत्री मंडल का फार्मूला भी लगभग तय हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा रहा है। जबकि तेजस्वी यादव और वित्त मंत्रालय लेने पर अड़े हुए हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दोनों ही पार्टियों के कई नेता कतार में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button