छत्तीसगढ़

वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) : डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल द्वारा  वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन लखनपुर के  साक्षरता मिनी स्टेडियम में  4 जनवरी  को मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका सिंह (जंप अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्पिता सिंह देव (सदस्य जिला पंचायत )अमीत सिंह देव (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ) श्रीमती सावित्री दिनेश साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत) रामनारायण दुबे (  उपाध्यक्ष नगर पंचायत) विक्रमादित्य सिंह देव (विधायक प्रतिनिधि विशेष अतिथि) विरेन्द्र सिंह देव (ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष)  के आतिथ्य में संपन्न हुआ।


डी ए व्ही  द्वारा आयोजित इस वार्षिक खेल महोत्सव में पधारे मचासीन मुख्य अतिथियों का  स्वागत  संस्था के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिका स्कूली छात्र छात्राओं ने किया।  प्रतिभागी खिलाड़ियों ने  खो खों कबड्डी फूटबॉल लम्बी कूद, ऊंची कूद, दौड़ आदि विभिन्न उत्कृष्ट खेलो का बेहतर प्रदर्शन किया ।  विजेता खिलाड़ियों को शिल्ड एवं उपविजेता  खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने बाकायदा मेडल  देकर पुरस्कृत किया।


वार्षिक खेल महोत्सव  में  शैलेंद्र गुप्ता, शराफ़त अली,  राजेंद्र जायसवाल, राम सुजान द्विवेदी,संजय गुप्ता, प्रकाश ठाकुर ,  मोजिब खान, प्राचार्य विनय श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्तित रहे, ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button