राजनांदगांव

तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल, वन अमला अलर्ट…..

Advertisement


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – शहर के नजदीक अर्जुनी इलाके में तेन्दुआ का एक जोड़ा शावक के साथ चहल-कदमी करता दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम के बाद कुछ लोगों की तेन्दुओं पर नजर पड़ी। एक छोटे शावक को लेकर दो तेन्दुए अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीणों को नजर आए। वहीं तुमड़ीबोड के पास धौराभाठा के एक फार्म में तेंदुआ देखा गया। आसपास के इलाकों में तेन्दुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। वन अमला भी मंगलवार देर शाम से सूचना के बाद लगातार तेंदुए की खोजबीन कर रहा है। तेन्दुए की मौजूदगी पदचिन्ह से स्पष्ट हुई है। वहीं इसके द्वारा एक जानवर का शिकार भी किया गया है। इसके अलावा मल और मूत्र के अंश मिलने के आधार पर वन महकमे ने तेन्दुए की मौजूदगी मानी है। डीएफओ ने एक उडऩदस्ता को इलाके पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उडऩदस्ता के डिप्टी रेंजर राजेश साकल्ले के साथ मैदानी अमला तेन्दुओं की तलाश में जुटा हुआ है। अब तक तेन्दुए की ओर से हिंसक घटनाएं नहीं होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बोरतलाव और डोंगरगढ़ के नजदीक के जंगल से शावक को लेकर तेन्दुए का जोड़ा भटकते हुए अर्जुनी क्षेत्र में दाखिल हुआ है। पिछले 24 घंटे से चहल-कदमी के दौरान तेन्दुए से किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय एक जानवर के। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button