छत्तीसगढ़

बिजली गुल और पानी की समस्या से जिला अस्पताल के मरीजों को हो रही परेशानी, चाह कर भी प्रबंधन नहीं दे पा रहा सुविधा का लाभ..

(जयेंद्र गोले) : जिला अस्पताल अव्यवस्था का शिकार है। कई बार यहां कलेक्टर और बड़े अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्था सुधारने फटकार तक लगाई, मगर यहां की स्थिति अब भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है।गर्मी में यहां बिजली गोल हो जाना और जनरेटर का काम नहीं करना बड़ी समस्या है।

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाऐं एक से बढ़कर एक है,मगर उन सुविधाओं का बेहतर लाभ मरिज और उनके परिजनों को नहीं मिल पा रहा है। कारण यहां के जिम्मेदार डॉक्टर और अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने में दिलचस्पी जरूर दिखाते है मगर उसे बेहतर मुकाम नहीं दे पाते है। यही कारण है कि हर छोटी बड़ी चीजों के लिए मरीज और उनके परिजन परेशान होते हैं।

वर्तमान में गर्मी का समय है, और बार-बार बिजली गोल हो रही है। इस परिसर में 7 बड़े जनरेटर हैं मगर उन सभी जेनरेटरों का मरीजो को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी किसी न किसी कारण से खराब पड़े हुए हैं जिन्हें बनवाने की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीने के पानी की समस्या भी यहां गंभीर है।

नगर निगम द्वारा लगाया गया आरो प्लांट बर्बाद हो चुका है। दरअसल प्लांट लगाने के बाद नगर निगम ने इस और से अपना मुंह मोड़ लिया है यही कारण है कि  यहां का आरो प्लांट प्यासों को पानी नहीं दे पा रहा है। मरीजों की यह भी बड़ी समस्या है कि जब यहां वे पहुंचते हैं तो उन्हें समय पर जिम्मेदार डॉक्टर नहीं मिलते। जिसके कारण उन्हें इलाज के साथ-साथ जांच के लिए परेशान होना पड़ता है।

हालांकि जिले के सिविल सर्जन की अपनी अलग दलील है उनका कहना है कि नगर निगम को आरो प्लांट सुधरवाने के लिए कई बार बोला जा चुका है मगर निगम ध्यान नहीं दे रही है।

इस तरह के अन्य समस्याओं के निदान को लेकर भी उन्होंने प्रयास जरूर करने की बात कही है मगर समुचित रूप से यहां उपलब्ध व्यवस्थाओ का निर्बाध रूप से लाभ मरीज और उनके परिजनों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसा लगता है कि मरीजो का इलाज करते-करते यह अस्पताल भी अब बीमार रहने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button