बिलासपुर

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

बिलासपुर – ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं स्पोर्टस ताइक्वांडो एसोसिएशन मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में दिनांक 12 जून से 14 जून तक आयोजित 15 वी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

राज्य के टीम में शामिल बिलासपुर जिले के 24 खिलाड़ियों ने उपरोक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19 पदकों पर कब्जा किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के अंदर संचालित पुलिस स्टेडियम ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी एवं गजानन ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 9 कास्य पदक प्राप्त किए हैं, टीम के मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पदक विजेता खिलाडियो में


प्रतिष्ठा गोस्वामी – स्वर्ण पदक

प्रज्ञा मिश्रा – स्वर्ण पदक
पुनीता यादव – स्वर्ण पदक
कशफ सकील – स्वर्ण पदक
सिफा सकील – स्वर्ण पदक

दिया गोस्वामी – रजत पदक
खुशी सिंह – रजत पदक अविनाश रात्रे – रजत पदक
एंजेल = रजत पदक
आस्था शर्मा – रजत पदक
हिमांशुपुरी गोस्वामी – कांस्य पदक
अतुलित तिवारी – कांस्य पदक
अनंत्य गुप्ता – कांस्य पदक
तुषार निनामा – कांस्य पदक
ललिता लहरे – कांस्य पदक आर्या देशपांडे – कांस्य पदक
अस्मि नंदा – कांस्य पदक
आयुष सिंह – कांस्य पदक
आर्यन साहू – कास्य पदक ।
राज्य टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है, टीम मैनेजर वेद प्रकाश जयसवाल एवम महिला कोच श्रुति देशपांडे थे जिनके नेतृत्व उपरोक्त खिलाड़ियों ने सफ़लता प्राप्त किए है। पदक विजेता खिलाडियो को छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के मुख्य संरक्षक श्री धरमलाल कौशिक, अध्यक्ष मनोज भिवगड़े उपाध्यक्ष रामदेव कुमावत, सलाम रिजवी, मख्मूर खान एवं संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button