देश

पीएम मोदी ने मॉस्को में कहा – रूस भारत के सुख-दुख का साथी……

भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को रूसी भाषा में संबोधित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ हिंदुस्‍तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भारतीय प्रवासियों के साथ पहली बार मुलाकात यहां मास्‍को में हो रही है। आज से एक महीने पहले मैंने शपथ ली थी। मैंने 9 जून को तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी। उसी दिन मैंने एक प्रण किया था। मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ताकत से काम करूंगा।

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मैं अकेला नहीं आया। मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं…”

पीएम मोदी ने रूस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार के तीसरे कार्यकाल का लक्ष्‍य भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाना है। भारतीयों के लिए घर बनाना भी तीसरे कार्यकाल का बड़ा लक्ष्‍य है। मैं महिलाओं की क्षमता का विस्‍तार करना चाहता हूं। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। उनकी सालाना इनकम एक लाख से ज्‍यादा होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button