देश

लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, 9 की मौत 11 से अधिक अस्पताल में भर्ती….

(शशि कोन्हेर) : पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में हुए गैस लीक के बाद कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल है। एक किलोमीटर तक का इलाका सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। गैस लीक की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 

जानकारी के मुताबिक शेरपुर चौक के पास सूआ रोड पर स्थित फैक्ट्री में गैस लीक हुई। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी पहुंची है। इसके अलावा  ऐंबुलेंस तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की टीम भी भटिंडा से रवाना हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक गोयल मिलक  प्लांट में यह गैस रिसाव हुआ। इस गैस का इस्तेमाल कूलिंग के लिए किया जाता था। इसके बाद आसपास रहने वाले लोग बेहोश होने लगे।

यहां मौजूद लोगों के मुताबिक गैस लीक के बाद भगदड़ जैसी स्थित बन गई। लोगों को पता चलने के बाद लोग भागने लगे। लोग भागकर उस इलाके से दूर चले गए। एक शख्स ने बताया कि कई लोगों का शरीर गैस की वजह से नीला पड़ गया।

पुलिस ने लोगों से यहां से निकलने को भी कहा है। वहीं लोगों से कहा गया है कि इस इलाके में आना खतरनाक हो सकता है। गैस लीक वाली जगह से 300 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने भी दिक्कत हो रही है। लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन भी ऐक्टिव हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button