बिलासपुर

करैहापारा रतनपुर में पुलिस ने पकड़ा जुआ, 13 आरोपी धरे गए, 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल और 1 लाख 40 हजार रुपए जब्त…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। 28 अक्टूबर को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि करैहापारा रतनपुर के पास कुछ लोग 52 पत्ती जुआ खेल रहे हैं। थाना रतनपुर और एसीसीसी की संयुक्त टीम गठित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी की अगुवाई में निकली इस टीम ने करैहापारा के पास जुआ खेल रहे जुआरियों के फड़ पर छापा मारा।

और जुआ खेल रहे वादिर खान पिता राशिद खान,निरंकार तंबोली पिता स्वर्गीय मानिक लाल तंबोली, धर्मेंद्र पटेल पिता सीताराम पटेल, जित्तू पाटले पिता मुन्नालाल पाटले, प्रमोद कुमार कहरा पिता भरत लाल कहरा, विक्की जायसवाल पिता मनीराम जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद सारथी पिता अंजोरा राम सारथी, संकेत तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी, गोलू राज पिता गणेश प्रसाद गौड़, सत्यपाल सोनी पिता आर पी सोनी, संजय यादव पिता विजय यादव, संजय कुमार पिता मानिक लाल सोनी, और हकीम मोहम्मद पिता सूअराती मोहम्मद समेत कुल तेरह आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से एक लाख 40000 रुपए 14 नग मोबाइल, 8 नग मोटरसाइकिल, एक चादर, 52 पत्ती ताश, बिजली का तार और बल्ब बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button