छत्तीसगढ़

प्रतिक्षा बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय की छत भरभरा के गिरा
बाल बाल बचे प्रतिक्षार्थी

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर +(सरगुजा) :
   आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा प्रतीक्षा बसस्टेड लखनपुर में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कुछ वर्षों पूर्व कराया गया है।
जिसकी हालत मौजूदा समय में सही नहीं है  दरों दिवार में दरार आने लगा है छतें चटक कर गिरने लगे है। ताज़ा 24 अप्रैल को प्रतिक्षालय का छत चटक कर गिर गया। प्रतिक्षालय छत के पनाह में बैठे मुसाफिर बाल बाल बचे।

प्रतिक्षालय में बैठे कुछ यात्रियों ने बताया  कि  यात्री  जब अपने गंतव्य की ओर जाने  बसों का इंतजार करते यात्री प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे इसी दौरान यात्रीयो के समक्ष  प्रतीक्षालय का छत भरभरा कर गिर गया।  यात्रीयो ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं यात्री प्रतीक्षालय के दूसरे छोर की  भी छत  प्लास्टर भरभरा के गिरा। हालाकि छत गिरने वाले  जगह पर कोई उपस्थित नहीं रहा था। 

जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई।बस एजेंट सोहराब खान ने  बताया  कि  उक्त जगह पर हर रोज यात्री सैकड़ों की तादाद में बैठकर यात्री वाहन के आने  का इंतजार एवं आराम किया करते हैं ।  किसी यात्री के उपर  छत का प्लास्टर गिरा होता तो निश्चित रूप से बड़ी दुर्घटना हुई होती।


बहरहाल एक बड़ा हादसा टल गया।
इस प्रकार  से   जर्जरित छत  की  हालत यथावत बनी रही तो  आने वाले समय में कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। सुधार लाज़मी है।
*बयान* —
नगर पंचायत सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने पूछे जाने पर
बताया  कि यात्री प्रतीक्षालय  काफी पुराना होने  कारण जर्जर हालत में पहुंच चुका हैं।  फंड में पैसा आने पर मरम्मत कार्य  कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button