छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल महामाया देवी का  दर्शन कर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल एक सितंबर को रायपुर से सेना के हेलीकाप्टर से बिलासपुर आएंगी। यहां पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड में सीएम बघेल, राज्यपाल हरिचंदन मेयर रामशरण यादव के साथ ही कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, रजिस्ट्रार प्रो. मनीष श्रीवास्तव, कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव झा, एसपी संतोष कुमार सिंह उनकी अगुवाई करेंगे।

यहां से पहले वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर पहुंचेंगी और पूजा अर्चना करने के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। महामहिम राष्ट्रपति 1 सितम्बर की सुबह 8.45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।


सुबह 9.5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी
9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी। यहां से 10.40 बजे सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना होंगी।


महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11.35 बजे गुरु घासीदास विश्विविद्यालय पहुंचेंगी।
11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button