छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग में पदोन्नति, सहायक जिला अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी…

रायपुर: राज्य शासन ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को पदोन्नति दी है।

अधिकारियों को जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापना की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आबकारी विभाग में यह पदोन्नति शासन द्वारा प्रशासनिक सुधार और विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

इसके जरिए न सिर्फ अधिकारियों के अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा, बल्कि शराब नियंत्रण और राजस्व संग्रहण में भी सुधार की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button