देश

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से, असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए, आगे आने की अपील की

(शशि कोन्हेर) :  असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण असम के 29 जिलों में 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ये अपील की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता जारी रखने का आग्रह करता हूं।

अब तक 9 लोगों की मौत

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि असम के 29 जिलों में बाढ़ से 7,17,046 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के हजारों गांव जलमग्न हो हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नागांव जिला प्रभावित है। नागांव में बाढ़ से 2.88 लोग प्रभावित हैं। वहीं, कछार में लगभग करीब सवा लाख लोग और होजई में 1.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button