छत्तीसगढ़

संशोधित : BREAKING : राहुल रेस्क्यू अभियान.. जानिए क्या कहते हैं जांजगीर चांपा के कलेक्टर

(शशि कोन्हेर)  : बिलासपुर: जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जितेंद्र शुक्ला राहुल साहू के बोर में फंसने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मालखरौदा के पिहरीद गांव जा पहुंचे।

और वहां वे तब से अब तक अहर्निश प्रयास में लगे हुए हैं। रेस्क्यू अभियान की मानिटरिंग में हर पल वे पूरी संजीदगी से एक एक बात की जानकारी लेकर तमाम व्यवस्थाएं कर रहे हैं।

जानिए… मिशन इंपासिबल को पॉसिबल बनाने के इरादे से चल रहे इस पूरे अभियान को लेकर वे क्या कहते हैं..

राहुल अभी एक्टिव है।
इस अभियान में यही अच्छी बात है। हमारा भी रेस्क्यू चल रहा है। जो भी संसाधन है उससे काम किया जा रहा है। अभी 3 मीटर की दूरी में राहुल फसा हुआ है। लेकिन चट्टान की वजह से ही कुछ दिक्कत है। कुछ भी मशीन लगाने से पहले राहुल के बारे में सोच कर ही कदम उठाया जा रहा है।: कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button