छत्तीसगढ़

दिवाली-छठ के लिए रेलवे चलाएगा 7,000 स्पेशल ट्रेन..

दिवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। भारतीय रेल इस साल दिवाली और छठ पूजा के लिए 7,000 विशेष ट्रेन चलाएगा, जिससे हर रोज दो लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल दिवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहारी भीड़ को देखते हुए 4,500 विशेष ट्रेन चलाई गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्रालय ने इस साल सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है।

खबर के मुताबिक, उत्तर रेलवे इस त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेन चलाएगा क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री देश के पूर्वी भागों में आवाजाही करते हैं। उत्तर रेलवे ने हाल ही में एक बयान में कहा कि वह लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए विशेष ट्रेन के लगभग 3,050 फेरे संचालित करेगा।

इसमें कहा गया है कि साल 2023 में भारतीय रेल ने विशेष त्योहार ट्रेन चलाईं, जिसमें उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेन के 1,082 फेरे संचालित किए।

इस साल ट्रेन के 3,050 फेरे संचालित किए जाएंगे, जो 181 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। स्पेशल ट्रेन के अलावा, अधिक यात्रियों को एडजस्ट करने के लिए ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच भी जोड़े जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button