छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम  भाजपा पार्षदों ने महापौर और निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

(शशि कोन्हेर) : रायपुर नगर निगम एवं महापौर एवं अधिकारियों की मिली भगत से किए जा रहे भारी भ्रष्टाचार के मामले पर रायपुर नगर निगम से नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे,वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, सहित पार्षद दल ने  वार्ता को संबोधित करते हुए कहा..

जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत तेलीबांधा थाना चौक से वीआईपी रोड टर्निंग तक डिवाइडर सौंदर्यीकरण के लिए आमंत्रित निविदा के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता  मैं विपक्षी पार्षदों ने जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।‌ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त लगभग दो करोड़ के कार्य को 12 भागों में ऐसा बांटा गया जिसमें ऑनलाइन टेंडर की गुंजाइश न रहे।


भाजपा पार्षदों ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारा पहला सवाल है राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है कि एक ही प्रकार के कार्य के लिए अलग-अलग टेंडर करना निषेध है के बावजूद समान प्रवृत्ति के कार्य का 12 अलग-अलग टेंडर क्यों किये गये। महापौर और आयुक्त के हस्ताक्षर वाली वित्तीय स्वीकृति  यह साबित करती है कि दोनों ने राज्य शासन के आदेश की अवहेलना की।

और इसके पीछे मंशा यही थी कि उपरोक्त कार्य का टेंडर मैनुअल हो ऑनलाइन ना हो। इसी तरह प्रेस वार्ता में पार्षदों ने और भी उदाहरण सहित इस मामले की कई तथ्यात्मक जानकारी देते हुए कहा है कि इसमें लंबा गोलमाल हुआ है। पार्षदों ने कहा कि हमारे पास इस मामले के उपलब्ध दस्तावेजों के साथ हम ईओडब्ल्यू से इसकी शिकायत करने जा रहे हैं।

वार्ता में भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा ,वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे और प्रमोद साहू माजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button