देश

राजवीर बने सलीम की ह‍िंदू लड़क‍ियों से अपील, मुस्लिम युवाओं के झांसे में न आएं…ज‍िन्‍दगी हो जाएगी बर्बाद

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर इस्लाम छोड़कर राजवीर बने सलीम ने कहा कि हिंदू लड़कियां मुसलमान लड़कों के झांसे में न आएं। मुसलमान लड़के, हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ते हैं। मुस्लिम परिवार में हमेशा हिंदू लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है। इस्लाम मानने वाले कटरपंथी मानते हैं कि हिंदू लड़की से शादी करने वाला जन्नती होता है।

राजवीर ने कहा कि मैं मुसलमान था। मेरी पत्नी हिंदू थी। उसने 14 साल पहले निकाह किया, मेरे घरवाले उसे प्रताड़ित करते रहे। शादी के बाद मेरी बेटी हुई तो भाई व पिता दोनों पर गलत नजर रखते थे, क्योंकि पत्नी पहले हिंदू थी। इसलिए 15 दिन पहले मैंने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। अब मैं पत्नी और बेटी के साथ खुश हूं। मेरे बहुत से दोस्त भी इससे बहुत खुश हैं, लेकिन परिवारवालों की धमकी ही मिल रही है। राजवीर ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर सबसे कहता हूं कि कोई भी हिंदू लड़की, मुसलमान लड़के से शादी न करे।

मुसलमान लड़कों के टारगेट पर हिंदू लड़कियां रहती हैं। मुसलमान लड़के, हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना हिंदू नाम बताते हैं। हाथ में कलावा बांधते हैं। उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करते हैं। शादी के बाद हिंदू लड़कियां मुसलमान परिवारों में हमेशा प्रताड़ित की जाती हैं।

राजवीर ने कहा कि शादी के बाद पत्नी ने मेरे पिता और घरवालों को खुश करने के लिए रोजा रखा, पांच बार की नमाज अदा करती थी। वह मन और कर्म से पूरी मुसलमान हो गई थी। घर की खुशी के लिए उसने सब कुछ किया। इसके बाद भी मेरे भाई और पिता उस पर गलत नजर रखते थे। उसे 14 साल तक प्रताड़ित करते रहे।

अयोध्या रोड पर रहने वाले राजवीर ने 14 साल पहले रायबरेली की रहने वाली एक हिंदू लड़की से निकाह किया था। महिला ने इस्लाम अपना लिया था। राजवीर के मुताबिक इसके बाद उनके पिता और बड़े भाई ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। धार्मिक टिप्पणी करते थे। पत्नी पर बढ़ते जुल्मो के कारण उन्होंने भी सनातन धर्म अपनाने का मन बना लिया। पत्नी के लिए 20 दिन पहले सनातन धर्म अपना लिया। इसकी सूचना समाचारपत्रों में भी प्रकाशित की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button