रायगढ़

शादी का झांसा देकर 10 महीनों तक करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार…..

Advertisement

रायगढ़ – शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के चंद घंटे बाद चक्रधरनगर पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी है। 27 जुलाई को को थाना चक्रधरनगर में बालिका द्वारा ग्राम कुंजारा थाना लैलूंगा निवासी पवन पैंकरा के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के कुछ ही घंटे भीतर चक्रधरनगर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाई जिसे रिमांड पर भेजा गया है। 
 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता बताई कि माह सितम्बर 2020 में पवन पैंकरा ग्राम बंगुरसिया में किराये मकान में रहता था तथा बिजली खंभा लगाने का काम करता था। इसी दरम्यिान पवन से परिचय हो गया। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे, बंगुरसियां के नजदीक इसका घर होने से पवन घर आना जाना करता था। एक दिन पवन प्यार करता हूं, तुमसे शादी करूंगा बोला और जब घर में अकेली थी, तब घर आकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। 

Advertisement

उसके बाद उसका लगातार घर आना-जाना था। जानकारी के मुताबिक घरवालों को दोनों के मेल मिलाप की जानकारी होने पर घरवालों के सामने पवन शादी करूंगा बोला था। उसके कुछ दिनों बाद शादी करने से मना कर दिनांक 23/07/21 को घर से कहीं चला गया है। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी पवन कुमार पैकरा पिता जगसाय पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी कुंजारा थाना लैलूंगा के विरूद्ध अप.क्र. 437/2021 धारा 376 भादवि 6 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button