Uncategorized

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर रॉकेट हमला, 1 मौत, 5 घायल..

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रिहाइशी इलाके मोइरांग में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों के बम हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास के परिसर में यह रॉकेट गिरा।

शुक्रवार को जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। अधिकारी ने कहा, “बम फटने के समय बुजुर्ग व्यक्ति परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”

हमले के बाद मोबाइल फोरेंसिक यूनिट, डीएफएस, मणिपुर की एक टीम ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में रॉकेट हमले के बाद सबूत एकट्ठे किए। अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि जिस रॉकेट से हमला किया गया है। वह कहां बना था और कैसे हमलावरों तक पहुंचा

विस्फोट में 13 वर्षीय लड़की सहित पांच अन्य घायल हो गए। यह रॉकेट आईएनए मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर गिरा।

आजाद हिंद फौज (आईएनए) के लेफ्टिनेंट कर्नल शौकत अली ने 14 अप्रैल, 1944 को मोइरांग में आईएनए के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मार्गदर्शन में पहली बार भारतीय धरती पर स्वतंत्र भारत का तिरंगा झंडा फहराया था।

Related Articles

Back to top button