देश

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी…..गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत अधिक खराब होने के कारण डाक्टरों ने रविवार को उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया है। मुलायम सिंह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती हैं और कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे 83 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी खराब होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल लखनऊ से नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह मेदांता अस्पताल जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के साथ देश की राजनीति में करीब चार दशक से सक्रिय मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते तीन महीने से काफी खराब हो गई थी। उनको तभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके मिलने गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button