छत्तीसगढ़

डीएमएफ फंड से स्वीकृत 4 करोड रुपए की राशि के टेंडर कलेक्टर ने किए निरस्त

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ – रायगढ़ जिला के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने डीएमएफ के दुरुपयोग पर अपनी नज़तें तरेरी है।

हुआ यूं कि कलेक्टर सिन्हा ने शासकीय राशि के दुरुपयोग पर नकेल कसते हुए, पूर्व में डी एम एफ से दिव्यांगों के लिए उपकरण खरीदी के नाम पर समाज कल्याण विभाग को 4 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि के टेंडर को निरस्त कर दिया है।

ज्ञातव्य हो कि शासकीय नीति और प्रावधानों के अनुसार डी एम एफ की राशि प्रभावित क्षेत्रों में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए खर्च की जानी चाहिए।
किन्तु विगत कई सालों में डी एम एफ से जमकर सामग्री क्रय की गई है जो प्रावधानों के विपरीत है।

जानकारी के मुताबिक जिला डीएमएफ से समाज कल्याण विभाग को चार करोड़ की राशि कुल 9 ब्लॉकों के दिव्यांगजनों के लिए विविध उपकरणों की खरीदी के लिए स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 3,19,86000 रुपए समाज कल्याण विभाग को जारी भी कर दिए गए और विभाग ने उपकरणों की खरीदी के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए थे।

जिले के वर्तमान कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने इसे डीएमएफ राशि का दुरुपयोग मान! टेंडर निरस्त करने के आदेश जारी करते हुए खरीदी पर रोक लगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button