छत्तीसगढ़

संजू त्रिपाठी हत्याकांड.. दर्जन भर से अधिक आरोपी षड्यंत्र में है शामिल.. पिता और मृतक के अवैध संबंधों का एक और कोण आया सामने

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  बुधवार को बिलासपुर के सकरी थाने के पास कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की निर्मम हत्या की जांच में लगी पुलिस परत दर परत हत्याकांड से जुड़े रहस्य और सबूतों को बेपर्दा करती जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजू त्रिपाठी की हत्या की साजिश में 12 से भी अधिक आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने यह भी जानकारी अजीब किस्से दी है कि मृतक की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों के द्वारा लगभग 1 महीने से की जा रही थी तैयारियां।

षड्यंत्र में शामिल आरोपियों के भागने के लिए प्रयुक्त एक और वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है। संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अवैध संबंधों का भी एक कोण उभर कर सामने आ रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक की हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद तो एक कारण था ही। वही दत्तक पुत्री के साथ मृतक के पिता का तथा खुद मृतक का (पिता-पुत्र) का अवैध संबंध था।

वहीं मृतक अपने परिवार के सभी लोगों से हद दर्जे तक दुर्व्यवहार किया करता था। इन्हीं सब बातों से मृतक के कर्मों का घड़ा भरता गया और उससे त्रस्त आरोपियों ने उसकी हत्या करने जैसा न केवल खौफनाक किया वरन उसे खौफनाक ढंग से अंजाम भी दिया।

जानकारी मिल रही है कि पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, बिलासपुर  पुलिस के सभी बड़े अधिकारियों की टीम इस मामले से जुड़ी तमाम गुत्थियों पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। बिलासपुर पुलिस घनिष्ठ संबंध वाले पत्रकार साथियों का भी यह मानना है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमीन आसमान एक कर दिया है। बिलासपुर की जनता की तरह यहां के पत्रकारों को भी इस बात का पूरा भरोसा है कि जल्द से जल्द पुलिस इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button