राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 29 सितंबर का राशिफल…

मेष राशि :भावुकता पर काबू रखें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। व्यापार सही चलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि :गृह-कला के संकेत हैं। बचकर पार करें। यद्यपि की भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बाकी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य अच्छा है। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। प्रेम-संतान और व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि :ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि : चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि :आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। सरकारी तंत्र से थोड़ा बचकर रहें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता से थोड़ा अनबन या दूरी संभव है। बाकी प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि :कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ और व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम-संतान और व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करें और तांबे की वस्तु धारण करें।

कुंभ राशि :स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद दिन, आनंददायक दिन और रंगीन दिन रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। रुकावट के साथ जीवन चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Related Articles

Back to top button