राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 25 सितंबर का राशिफल…

मेष राशि-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नए व्यापार का प्रसार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि-धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- विस्फोटक ऊर्जा का संचार होगा। बैलेंस बनाकर रखिएगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि-इस समय बहुत सारी चीजें हाथ से निकलेंगी। लॉस यानी हानि की चीजें रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा नहीं है। एक-दो दिन की बात है फिर बैलेंस बनने लगेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि-यात्रा का योग बनेगा। एक तरह से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्छी स्थिति। अच्छे समाचार की प्राप्ति। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि-चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम विवाह की ओर जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button