इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 01 फरवरी का राशिफल…
मेष राशि- मानसिक थोड़ी सी परेशानी का अनुभव करेंगे। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका लगभग सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहीर से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य, व्यापार मघ्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि-चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही चल रहा है। नौकरी-चाकरी में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि-डिस्टर्ब फील करेंगे, लेकिन शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- घरेलू विवाद बाहर जा सकता है। बहुत बचकर पार करें। घरेलू सुख थोड़ा सा बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- पराक्रम करने के बावजूद भी रिजल्ट नहीं आएगा। थोड़ा सब्र रखिएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। बाकी प्रेम, संतान मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा अभी। जुबान पर थोड़ा ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। बच्चों से दूरी, प्रेम में दूरी। एक थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।