छत्तीसगढ़

देखें VIDEO : बृजमोहन अग्रवाल ने कहा.. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे योग्य है..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में कोई अध्यक्ष बनने या बनाने के लिए तैयार नहीं है। वहां अध्यक्ष पद के लिए खोज चल रही है। ढूंढने का काम चल रहा है। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा मुख्यमंत्री का माना जाता हो। उस पार्टी की मालिक जनता नहीं है।

उसका मालिक अब भगवान ही है जो उस पार्टी को बचा सकता है। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सर्वथा योग्य बताते हुए कहा..मैं तो आग्रह करूंगा कि पूरे देश में कांग्रेस के पास अगर कोई योग्य नेता बचा है,तो हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल है। जो ढाई-ढाई साल के मुद्दे के बावजूद अपनी कुर्सी बचा कर रखे हुए हैं।

श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की केरल यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा.. केरल वह क्यों गए हैं..? क्या करने गए हैं? उस से छत्तीसगढ़ को क्या फायदा है। श्री बृजमोहन ने आग्रह किया कि इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ की जनता को दी जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button