बिलासपुर

बिलासपुर में नेहरू नगर गणेश चौक के आगे लूथरा कॉर्पोरेशन के पास कुछ अजन्में बच्चों के भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, भ्रूण के पास पड़ी मिली, सुखम आरोग्यालय की पर्ची..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज सुबह-सुबह नेहरू नगर चौक से संजय तरण पुष्कर जाने वाले मार्ग में लुथरा कारपोरेशन के पास कुछ अजन्में शिशुओं के भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले इस स्थान पर कचरे कचरे के पास एक पॉलिथीन के बैग में शिशुओं के भ्रूण देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। सबसे पहले इसे आशीष दुआ और आकाश दुआ के द्वारा देखा गया। लूथरा कारपोरेशन के पास में बजरंग राइस मिल तथा बंद पड़ी अनाज दुकान के सामने यह भ्रूण किसी अज्ञात के द्वारा एक आ गया है। अनुमान है कि इस बेग में केवल एक नहीं वरन दो से तीन शिशुओं के भ्रूण हैं। इस बैग के पास ही सुखम आरोग्यालय की पर्ची भी पड़ी मिली। इस पर्ची को देखकर आशीष दुआ एवं आकाश दुआ ने सुखम आरोग्यालय जाकर इस बात की तस्दीक और शिकायत की। इस पर वहां मौजूद दो तीन लोगों ने पूरे गैर जिम्मेदाराना ढंग से इनसे बात की और साफ-साफ कह दिया कि यह उनके अस्पताल का नहीं है। जबकि भ्रूण के पास पड़ी पर्ची सुखम आरोग्यालय की ही दिख रही है। पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेकर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement


काबिलेगौर है कि बिलासपुर में कुछ निजी अस्पतालों और‌ नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण के साथ ही अजन्मे‌ शिशुओं की भ्रूण हत्या का गोरखधंधा बेखौफ और खुलेआम किया जा रहा है। पुलिस को इस मामले मे इस नजरिए से भी जांच करके यह पता लगाना चाहिए कि इसमें किस निजी नर्सिंग होम या अस्पताल का हाथ है.? और इसका खुलासा होने के बाद दोषी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।जिससे बिलासपुर में सरेआम चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण तथा अजन्मे शिशुओं की भ्रूण हत्या के अपराध पर स्थाई रुप से विराम लगाया सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button