बिलासपुर

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया मंदिर में गुरुवार 30 जून से आषाढी नवरात्र महोत्सव…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – श्री महामायायै नमःसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामायादेवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में 30 जून 2022 अर्थात कल गुरुवार से होने जा रहे “आषाढ़ नवरात्रि महोत्सव 2022” की जानकारी महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा दी गई है। प्रश्न समिति द्वारा दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक आषाढ़ नवरात्र महोत्सव का पूरा कार्यक्रम निम्नानुसार है।

  1. आषाढ़ शुक्ल 1 गुरूवार दिनांक 30 जुन 2022 प्रातः 07.00 बजे से 09.00 बजे घटस्थापन, ज्योतिकलश प्रज्ज्वलन, देवी षोडशोपचार पूजन, दुर्गासप्तशती आदि पाठ
  2. आषाढ़ शुक्ल 8 गुरूवार दिनांक 7 जुन 2022 प्रातः 09.00 बजे से यज्ञवेदी पूजन महाष्टमी पूजन, हवन, पूर्णाहूति(मध्यान्ह 03 बजे) एवं यज्ञशान्ति पुष्पान्जलि आशीर्वाद।
  3. आषाढ़ शुक्ल 9 शुक्रवार दिनांक 08 जुन 2022 महानवमी पूजन पूर्वान्ह 11.00 बजे राजसी नैवेद्य, कन्याभोज, ब्रह्मभोज, गुप्त नवरात्रि विर्सजन। ट्रस्ट समिति ने सभी महामाया भक्तों से आषाढी नवरात्र के इस कार्यक्रम मे पधारने का आगरा किया है।
    आप सभी आमंत्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button