छत्तीसगढ़

BJP नेता की हत्या मामले में जांच करेगी SIT,कांकेर में दुकानें-यात्री बसें बंद….

(शशि कोंन्हेर) :  कांकेर में भाजपा नेता की हत्या मामले में डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेसियों-नक्सलियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो कॉम्प्रोमाइज्ड रहे हैं। भाजपा की सरकार आने से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को कांकेर के ज्यादातर इलाके बंद है। इसके चलते सारी दुकानें और यात्री बसों का संचालन भी बंद है।

बांदे, पखांजूर, कापसी और बड़गांव में भी बंद का असर देखने को मिला है। इससे पहले रविवार देर रात गुस्साए लोगों ने भाजपा पार्षद विकास पाल के होटल में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप है कि विकास पाल ने नगर पंचायत पखांजूर में अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस का साथ दिया था।

हत्या की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया है। अफसरों के मुताबिक, रंजिश के चलते हत्या की आशंका है। फिलहाल अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, संगठन मंत्री पवन साय और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा पहुंचे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज व अन्य टेक्निकल जानकारी मिली है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आठ साल पहले असीम राय पर आपसी रंजिश के चलते किए गए हमले के दोनों आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button