देश

सोनाक्षी व जहीर शादी के बंधन में बंध लगाया गले, साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा..

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने रिजस्टर्ड मैरिज की है। अब कपल का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।

घरवालों और दोस्तों की उपस्थिति में कपल ने एक दूसरे से शादी की है। शादी होते ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थीं। वहीं, इस बीच कपल का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है।

koimoi ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कपल का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

वहीं, जहीर सोनाक्षी के गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पीछे उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को खड़े देखा जा सकता है।

शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी। उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ था और उनके बालों में सफेद रंग के फूलों का गजरा था। वहीं, सोनाक्षी ने गले में एक भारी सेट और कानों में छोटे इयररिंग्स डाले हुए थे। जहीर इकबाल की बात करें तो वो भी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button