बिलासपुर

एसपी ने जनरल परेड का किया निरीक्षण….. सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन वालो को दिया ईनाम, जवानों की सुनी फरियाद

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – एसपी रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में सुबह जनरल परेड लिया गया।परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा के साथ ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया जिसमें शस्त्र अभ्यास शामिल रहा।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड मे जनरल परेड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एस पी ने पुलिस अधिकारियों -कर्मचारियों की गणवेश एवं कीट का निरीक्षण गया। परेड में उनकी समस्या पूछी गयी जिनके त्वरीत निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके बाद रक्षित केन्द्र के सभी शाखाओ का निरीक्षण किया गया।

आगामी लोक सभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल किया गया। ड्रिल का उद्देश्य लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास एवं पुलिस का रिस्पांस टाइम कम करना था। पुलिस रेगुलेशन एवं ड्रिल मैन्युअल के अन्तर्गत पुलिसकर्मियों को मिली शक्तिओ और ज़िम्मेदारियों के तहत भीड़ नियंत्रण पर कारगर कार्यवाही की ट्रेनिंग दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button