छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस की बैठक में
“हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान की रणनीति बनी

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल पर बधाइयां और शुभकामनायें..!

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सफल 4 साल पूरे होने की उपलब्धि भरे 4 साल… 5वें साल हम चुनाव में जायेंगे तो हम अपने पास अपने कामों की लंबी फेहरिस्त लेकर जायेंगे। एआईसीसी की संचालन समिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान चलेगा। यह भारत जोड़ो पदयात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन पीसीसी करेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा किया जाएगा।

पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों से पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।


गांव और ब्लॉक स्तर-अभियान की शुरूआत,ब्लॉक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पदयात्रा में हर गांव और मतदान केंद्र को कवर करना। प्रत्येक ब्लॉक में एक माह। गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर गांव-गांव यात्रा शुरू करें। हर गांव में एक बैठक। डोर टू डोर जनसंपर्क करें। यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र सौंपे। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटे। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाएं। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो का प्रदर्शन किया जाना है। हर गांव का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लॉक में बाइक रैली का आयोजन करेगी।


जिला स्तरीय कार्यक्रम में हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावकों का एक सम्मेलन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और राज्य के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे और संबोधित करेंगे।
इसके तहत राज्य स्तरीय कार्यकर्तामहासंगम-अभियान में कांग्रेस की महारैली का आयोजन। महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन किया जाएगा।


  आज हुई इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने किया। आभार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री  प्रशासन  रवि घोष ने किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नी लाल साहू, पी.आर.खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया,  अर्जुन तिवारी, सीमा वर्मा, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमितिगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव, जिला/शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, झुमुक दीवान, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, सुरेन्द्र जयसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय, संजय सिंह, अमीन मेमन, देवा देवांगन, नितिन सिन्हा, राजकुमार अंचल, रामविलास साहू, जनक राम ध्रुव, हसन खान, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर.निषाद, इंदरीश गांधी, डॉ. राकेश गुप्ता, मो. अमजद, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, राजेन्द्र जग्गी, दिनेश शर्मा, कुलिसा मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button