खेल

सुर्तिथा-अयहिका ने जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से दी मात

(शशि कोन्हेर) : हांगझू एशियन गेम्स 2023 में 9वें दिन सोमवार 2 अक्टूबर के मुकाबले जारी हैं। भारत की संजना, कार्तिका, हीरल, आरती महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में 4:34.861 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक जीत लिया। आर्यनपाल, आनंदकुमार, सिद्धांत, विक्रम ने 4:10.128 का समय निकाला भारत के ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स पर भी निगाहें हैं।

8वें दिन भारत ने एथलेटिक्स में 9 मेडल झटके। 9वें दिन की शुरुआत तीरंदाजी से हुई। एथलेटिक्स में पुरुष डेकाथलॉन में भारत के तेजस्विन शंकर ने 100 मीटर में पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया।

कृष्ण कुमार और मोहम्मद अफसल भी 800 मीटर के फाइनल में पहुंच चुके हैं।टेबल टेनिस वुमन्स डबल्स में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को जोड़ी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत का कबड्डी अभियान भी शुरू होगा।

महिला टीम अपने पहले ग्रुप गेम में ताइवान से भिड़ेगी। एथलेटिक्स में पुरुषों की 200 मीटर में अमलान बोरगोहेन और 4×400 मीटर रेस में मिश्रित चौकड़ी पर फोकस होगा।

एशियन गेम्स 2023 में बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धाएं भी शुरू होंगी। पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय, जिन्हें पहले दौर में बाई मिला है, सोमवार को कोर्ट में नहीं होंगे। किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी को पहले राउंड में आसान जीत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button