रायगढ़

टीचर ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

Advertisement

रायगढ़ – नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के चंद घंटे में धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूल टीचर ने 3 साल की मासूम बच्ची से गंदा काम किया। घटना के वक्त बच्चे खेल रही थी। तभी टीचर ने उसके साथ यह दरिंदगी की। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया। शिक्षक धरमजयगढ़ के इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाता है।
 
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां बताई कि बच्ची पड़ोस में किराये मकान में रहने वाले विश्व प्रताप मुरूम पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। शाम करीबन 06:00 बजे बच्ची रोते हुए घर आई और उसकी मां को नहलाने की जिद करने लगी। बच्ची की दशा देखकर उसकी मां पूछताछ की तो बच्ची वहशी आरोपी विश्व प्रताप मुरूम के करतूत को बताई। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां आरोपी को विश्व प्रताप मुरूम को गुस्से से चिल्लाई तो वह भाग गया। 
 
घटना के संबंध में आरोपी पर थाना धर्मजयगढ़ में अप.क्र. 168/2021 धारा 376 AB भादवि 4, 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया। आरोपी विश्व प्रताप मुरूम उम्र 31 वर्ष  निवासी  धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ की मॉनिटरिंग में जल्द मामले का चालान पेश धरमयगढ़ पुलिस करेगी। 

Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने थाना धरमजयगढ़ में बताई। अबोध बालिका से दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विश्वनाथ प्रताप (31 वर्ष) निवासी धरमजयगढ़ की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर थाना लाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु पुलिस अनुविभाग अधिकारी धरमजयगढ़ एएसपी सुशील नायक को निर्देशित किया गया है, जिनके नेतृत्व में वहशी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में धरमजयगढ़ पुलिस जुट गई है। आरोपी को दुष्कर्म, पास्को एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर किया गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button