देश

तेजप्रताप यादव ने कहा – मेरे सपने में आकर बोले राम जी….22 जनवरी को हम अयोध्या नहीं आएंगे

(शशि कोंन्हेर) : अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर कमेटी की ओर से गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। हालांकि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है।

इस बीच बिहार सरकार में मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि भगवान राम हमारे सपने में आये थे। हमको तो राम जी सपने में आकर बोले हैं कि हम 22 जनवरी को अयोध्या जायेंगे ही नहीं।

तेजप्रताप यादव रविवार को अपने आवास पर धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान तेजप्रताप ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठा दावा कर रहे हैं। देश के चारों शकंराचार्य के भी सपने में भी भगवान राम आये थे।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा था कि हम कृष्ण भगवान के भक्त हैं, हम वृंदावन जाते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा था कि राम राज्य तब आएगा जब दिल्ली में I.N.D.I.A का झंडा लहराएगा।

भगवान राम को राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा : बिहार कांग्रेस
वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि देश में सत्ताधारी वर्ग जिस तरह धर्म की अफीम लोगों को चटा रही है वह वातावरण को विषैला बना रहा है। भगवान को भी राजनीति का खेल बनाया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की याद आना लाजिमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button