देश

ससुराल जाने से पहले एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन, लाल जोड़े में ही दी परीक्षा

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दुल्हन शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंच गई। ये देख कॉलेज प्रशासन हक्का-बक्का रह गया। 15 मई को लड़की की शादी थी। इसके अगले ही दिन उसकी बीए की परीक्षा थी। दुल्हन विदा होने से पहले परीक्षा दो महत्ता गदी और कॉलेज जाकर इम्तिहान दिया इसके बाद विदाई की रस्म पूरी हुई।

ये मामला जिले के डोंगरी गांव का है। युवती कृष्णा राजपूत की शादी 4 मई को बबीना के रहने वाले यशपाल सिंह के साथ तय हुई थी। लेकिन चिकाय चुनाव के कारण शादी की तारीख 15 मई कर दी गई। इस दौरान उसे पता चला कि शादी के अगले ही दिन यानी 16 मई को उसकी बीए थर्ड ईयर के सामाजशास्त्र का पेपर है।

पेपर दे या ना दे यहीं सोचने में युवती लगी रही तब तक शादी की डेट भी आ गई। 15 मई को धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई और विदाई के समय उसने परिजनों से पेपर देने की इच्छा जताई पहले तो परिवार के लोग हैरान रह गए लेकिन फिर उसे इजाजत दे दी।

शादी के जोड़े में ही दी परीक्षा

16 मई को शादी खत्म होने के बाद युवती लाल जोड़े में ही में परीक्षा सेंटर पहुंची। उसे देख कॉलेज प्रशासन भी हैरान रह गया। आखिर में उसने सामाजशास्त्र की परीक्षा दी। युवती ने बताया, ‘आगे बढ़ने के लिए दोनों चीजे साथ लेकर चलना चाहिए। शादी भी जरूरी थी और पेपर देना भी जरूरी था।’  उसके इस कदम से लोगों उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button