भिलाई

जन्मदिन के जश्न में बंदूक को बार-बार लोड-अनलोड करते समय बुलेट चली मौत….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भिलाई – घटना दुर्ग जिले में, भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। रविवार को देर रात बर्थडे पार्टी के जश्न में गोली चलने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान घर में रखी बंदूक को बार-बार लोड अन-लोड करते समय गोली चल गई। पार्टी में गोली चलने की आवाज सुनकर सभी उस ओर दौड़े। वहां पहुंचे तो देखा कि जन्मदिन मना रहे रोहन की जांघ में गोली लगी है और वह लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा है। आनन-फान परिजन तत्काल उसे लेकर भिलाई के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां से उसे रायपुर के रामकृष्णा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button