राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 17 अक्टूबर का राशिफ़ल……

मेष –
आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। आज शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने व्यवसाय में धन कमाने के सभी रास्ते देख सकते हैं। आज के दिन आपको धनलाभ मिलने के अवसर मिल सकते है।

वृषभ –
आज के दिन आपके प्रभाव और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आज छोटे व्यापारियों को अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले दो बार सोचना होगा तभी वे मुनाफा कमा पाएंगे। आज आप कोई संपत्ति खरीदने-बेचने के बारे में सोच सकते हैं। आज की शाम आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

मिथुन –
आज आपके आत्मसम्मान में बढ़ावा मिल सकता है। आज आप कोई काम पूरे उत्साह के साथ करेंगे लेकिन मनचाहा लाभ न मिलने और परिवार का सहयोग भी न मिलने से परेशानी होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल सकता है। आज की रात आप अपने भाईयो के साथ बिता सकते है।

कर्क –
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको अपने क्रोध और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर अंकुश लगाना होगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है। आज आप अपना धन इकट्ठा करने के बारे में सोचेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे अन्यथा किसी चीज को खोने और चोरी होने का जोखिम है। आज शाम को आपको अपने मित्रों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या –
आज आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने की जरूरत नहीं है। आपको लाभ मिलने को पूरी सम्भावना है। आप अपने किसी सदस्य रिश्तेदार पर भरोसा करते हैं तो यह आपका भरोसा तोड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा।

तुला –
आज आपको अपने बढ़े हुए ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं।

वृश्चिक –
आज आप अपने कार्य में सफल होंगे। आज आपको अपने व्यवसाय के शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको घर से बाहर निकलने से पहले सोच-समझकर लेना होगा क्योंकि आज किसी दुर्घटना का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपने पिता से किया गया वादा पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

धनु –
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उन्हें मनचाहा काम मिलेगा। आज लाभ के लिए जोखिम लेने से बचना बेहतर है। यदि आप अभी भी जोखिम उठाते हैं, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी खुश रहेंगे।

मकर –
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने घर में हवन, पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों को कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपकी मां से कोई विवाद हो रहा है तो आपके लिए चुप रहना ही बेहतर होगा।

कुम्भ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आज कार्यक्षेत्र में काम करने का मन करेगा। आज छात्रों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है।

मीन –
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जा रहे है तो बहुत सावधान रहें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा यह मामला लंबा खिंच सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने से प्रसन्नता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button