देश

द ग्रेट खली भाजपा में शामिल…..

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – पूर्व डब्ल्यूडबल्यूई चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर ली है। वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं। जहां वह युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।


इस मौके खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूडबल्यूई में मुझे नाम और दौलत की कमी नहीं थी। लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया। पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की है। जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button