राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 13 अगस्त का राशिफल…

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंदमय जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग। एक सुखद समय। आनंददायक समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। परेशानी जरूर होगी लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक उठा-पटक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- निवेश करने से बचें, धन हानि के संकेत हैं। जुबान में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति संतुलित होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button