Uncategorized

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 20 अगस्त का राशिफल…

मेष राशि : मन बुझा-बुझा सा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृषभ राशि : किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। थोड़ा-सा ध्यान दें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : चोट-चपेट लगने का भय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी तरीके से अपने पारिवारिक जीवन में या सांसारिक या पति-पत्नी के साथ कोई रिस्क मत लीजिएगा। कोई बड़ी बात करने से बचिएगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर में तू-तू,मैं-मैं बढ़ सकता है। ध्यान रखिएगा। भौतिक सुख-संपदा की चीजों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि :कहीं निवेश न करें। जुआ,सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार सही चल रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में बेचैनी और घबराहट ,स्वास्थ्य ठीक न रहना। ये सब रहेगा। प्रेम-संतान स्थिति अच्छी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : सिर दर्द,नेत्र पीड़ा,अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, अनाब-सनाब खर्चे, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा

Related Articles

Back to top button