राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  02 अप्रैल का राशिफ़ल

मेष राशि – भावुक मन से कोई भी निर्णय लें। अपना अधिकतर समय और अधिकतर मन पढ़ने लिखने में व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए सही समय रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि – घरेलू कलह से बचिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम और संतान की स्थिति माध्यम बनी है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु दान करें।

मिथुन राशि – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोटी में तरक्की करेंगे।  किया गया कार्य सफलतापूर्वक दिखेगा। स्वास्थ्य मध्यम।  प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार सही चलेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से सुधरेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापारी दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। बाकी प्रेम,  संतान और व्यापार आपका बेहतर चल रहा है। तांबे की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन अज्ञात भय से ग्रस्त रहेगा। खर्चे से परेशान रहेंगे और पार्टनरशिप में समस्या आएगी। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। सूर्य को जल चढ़ाएं।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। अटका हुआ रुपया भी प्राप्त होगा। यात्रा में लाभ होगा। संतान, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काली जी को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।  स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।  व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा।  बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- चोट इत्यादि लग सकती हैं।  किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक है, काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  नौकरी चाकरी की स्थिति सही रहेगी। कुल मिलाकर यह अच्छा समय है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। सूर्य को जल दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button