राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 02 अगस्त का राशिफल

मेष राशि– पिता का साथ होगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट–कचहरी में विजय मिल सकता है, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि– भाग्य साथ देगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, यात्रा में लाभ होगा, पूजा पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल है, चोट–चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। संभल कर चलें। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संस्थान मध्यम है, व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य सुधार के तरफ, नौकरी–चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम में नयापन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– डिस्टरबेंस बना रहेगा, स्वास्थ्य नरम–गरम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि– चिड़चिड़े बने रहेंगे, भावुक बने रहेंगे, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है, घर के साज-सज्जा में खर्च की स्थिति रहेगी, गृह कलह भी रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, अपनों का साथ होगा, ऊर्जा बनी रहेगी, यह ऊर्जा व्यवसायिक ज्यादा होगी। बाकी स्वास्थ ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि– धन का आवक बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी, जुबान पर नियंत्रण रखिएगा और निवेश से अभी बचिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि– ओजस्वी–तेजस्वी बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, पुराने मार्ग से पैसे आएंगे, आय के नवीन मार्ग भी बन सकते हैं। यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि– मीन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी और अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में अपनापन, स्वास्थ्य अच्छा, थोड़ा ध्यान खुद पर रखिएगा। यात्रा में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम संतान, व्यापार अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button