राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 10 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि: स्वास्थ्य में सुधार, आनंद की प्राप्ति, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग, नव प्रेम का आगमन, शादी-विवाह तय होना। शुभ समय है। सफेद वस्तु दान करें।

वृषभ राशि: शत्रु भी मित्रवत् दिख रहे हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : महत्वपूर्ण निर्णय कोई आप ले सकते हैं। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। मानसिक चंचलता पर काबू रखिए। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों के सेहत की स्थिति बड़ा अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : लग्जरी आइटम में बढ़ोत्तरी होगी जीवन में। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। घरेलू सुख बहुत बढ़-चढ़कर रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि : अपनों का साथ होगा। व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा। व्यापारिक विस्तार बढ़ेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: कुटुम्बों में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुपया पैसा वापस आएगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सुकुमारता बनी रहेगी। नायक-नायिक के भाग्य चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : प्रेम में दूरी संभव है। जीवनसाथी से दूरी संभव है। नौकरी-चाकरी की स्थिति ठीक-ठाक और थोड़ा-सा खर्चीला समय होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: स्वास्थ्य मध्यम, आनंददायक यात्रा का संकेत है। आर्थिक मामले फलीभूत होते दिख रहे हैं। प्रेम-संतान थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : राह के रोड़े हट जाएंगे। जीवन में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। भाग्य साथ देगा। यात्रा का संकेत है। पूजा-पाठ में भाग लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में चढ़ाना या दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button