राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 11 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के सेहत की स्थिति अच्छी नहीं है। मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। अवसाद महसूस करेंगे। व्यापार आपका सही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापार सही चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान की स्थिति ठीक कही जाएगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : प्रेम में कोई बड़ा तू-तू,मैं-मैं संभव है। बच्चों को लेकर के मन बहुत परेशान है। द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक क्लेश बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ बड़े बवाल के समाचार की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य भी मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : भाई-बहन या मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वंय को भी नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। वाणी पर लगाम रखिए। कुछ ऐसा ना बोल जाएं कि कुछ प्रॉब्लम हो। निवेश करने से बचिए। धन हानि है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशानी करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन कुल मिलाकर के ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा-सा व्यापारिक स्थिति भी ठीक-ठाक कही जाएगी। लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि : यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी से बचिए। पिता का स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य स्वंय का भी ठीक नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button