राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 16 जून का राशिफल

मेष राशि– पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश रंग लाएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– आकर्षण के केंद्र बनेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। दुर्बलता-निर्बलता बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी। यात्रा में लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु दान करें।

कन्या राशि– जीवन में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– यात्रा में लाभ। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। राह के रोड़े हटेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम गति से आगे चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय, खासकर जो लोग कॉमर्स की पढ़ाई करते हैं, अर्थशास्त्र की पढ़ाई करते हैं। सीए की पढ़ाई करते हैं उनके लिए अच्छा समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। बस भावुक मन से फैसला न लें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक-सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। थोड़ा गृहकलह संभव है बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button